कोरबा। इन दिनों कोरबा सुनालिया मार्ग पानी टंकी के पास सिंचाई विभाग की जमीन में अवैध कब्जा करने का सिलसिला जारी है। दिव्य आकाश ने इस समाचार को पोर्टल एवं अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विभाग ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए नहर से 480 वर्ग फीट क्षेत्र में पक्की संरचना का निर्माण किया जा रहा है, उसे अवैधानिक बतातेे हुए नोटिस जारी किया है। हसदेव बराज जल प्रबंध उपसंभाग दर्री/ कोरबा के अनुविभागीय अधिकारी ने नोटिस जारी कर कहा है कि निर्माण कार्य तत्काल रोकें, अन्यथा बेदखली अधिनियम 1974 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
ज्ञातव्य हो कि हसदेव बरॉज की कई बेशकीमती जमीनों में अवैध कब्जा किया जा चुका है, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण कई जगह तो बस्ती भी बस गई। अभी भी कई जगह अवैध निर्माण जारी है।

