DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन -2026:अधिकारी एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 संपन्न कराये जाने की घोषणा कर दी गई है तथा निर्वाचन की घोषणा तिथि 08 मई से आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन समाप्ति तक लागू रहेंगी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जिले के समस्त शासकीय और अर्द्धशासकीय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित किया गया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ कोई भी अधिकारी कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा अथवा उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं कर सकेंगे। निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान जिले में पदस्थ किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाष पर जाने या मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित जिला प्रमुख या नियंत्रणकर्ता अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे और उनके विरूद्ध भी शासकीय नियमों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version