पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने की पुत्र की हत्या
पुत्र की प्रताडऩा से तंग आकर पिता ने लोहे के सब्बल से सिर में वार कर की हत्या
कोरबा। उरगा पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुत्र की प्रताडऩा से तंग आकर पिता ने ही अपने पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथी मधुसिंह मरावी ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका भतीजा मृतक जीवराखन सिंह आये दिन शराब पीकर परिवार वालों से मारपीट लड़ाई झगड़ा करता था। जिसके कारण उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही है और मृतक के पिता मानसिंह और मॉं भगवती मृतक से तंग आकर जम्मू कश्मीर कमाने खाने चले जाते हंै। जब भी वापस आते हैं , मृतक पैसों की मांग कर प्रताडि़त करता था। गत 28.10.2024 को रात्रि 10.00 बजे जीवराखन शराब पीकर हाथ में लोहे का सब्बल लेकर घर आया और अपने पिता मानसिंह को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारने के लिए बढ़ रहा था, तभी मृतक का चाचा मधु सिंह बीच बचाव किया। तब मृतक अपने चाचा मधु सिंह को लोहे के सब्बल से पैर में मारा, तब मानसिंह गुस्सा हो गया और जीवराखन के हाथ से सब्बल छीनकर मृतक के सिर में 3-4 बार प्रहार कर दिया, जिससे मृतक की खोपड़ी फट गयी और मृतक मौके पर ही मर गया।
जिस पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिध्दार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक यु.बी. एस. चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्ग दर्शन पर एवं दिशा निर्देश पर एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल निरीक्षण किया गया। मर्ग पंचनामा कार्यवाही के बाद आरोपी से पूछ ताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल जप्त किया गया है।आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर निरीक्षक युवराज तिवारी, सउनि परमेश्वर गुप्ता प्रआर 181 सुनील पाण्डेय, प्रआर लखन कुर्रे, आरक्षक राजकुमार साहू, नरेश कंवर, नितेश तिवारी, महासिंह सिदार, प्रेमसाहू एवं पुष्पेन्द्र खूंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
