DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ऊर्जा महिला मंडल ने कंबल, खाने के पैकेट, शॉल और चप्पल बांटे

कुसमंडा । ऊर्जा महिला समिति कुसमुण्डा द्वारा भी लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला समिति की पदाधिकारियों व सदस्यों ने कटघोरा वन परिक्षेत्र में स्थित कुटेश्वर नगोईगांव पहुंचकर वहां के जरूरतमंद ग्रामीणों की जानकारी जुटाई। समिति की सदस्य सरपंच से चर्चा करने के बाद गांव में जरूरी सामान लेकर वितरित किया। ऊर्जा महिला समिति ने गांव के 25 लोगों को कंबल, शाल, चप्पल, जूते, खाने के पैकेट समेत अन्य जरूरी सामग्री वितरित की। महिला समिति की प्रयास से ग्रामीणों को ठंड से बचाव में आसानी होगी। इस सेवा कार्य के दौरान ऊर्जा महिला समिति की अध्यक्ष शर्मिला सिंह, सदस्य देवलिना चंद्रा, अनुराधा सिंह, सतिन्दर पॉल, आशा सिंह, सुनीता कुमारी, संध्या रानी, मीना सरूता, बिंदु धैर्य, गायत्री वर्मा, रेनू चक्रवर्ती, मिनी मिश्रा, वानी श्री आदि उपस्थित थीं।

Exit mobile version