DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे US विदेश मंत्री रुबियो; तारीफों के बांधे पुल, बोले- “दुनिया का सच्चा खजाना दिखाने के लिए धन्यवाद”

आगरा, एजेंसी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो  (Marco Rubio) ने सोमवार को पत्नी जीनेट रुबियो के साथ आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल (Taj Mahal) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल को “दुनिया के असली खजानों में से एक” बताया। रुबियो और उनकी पत्नी ने करीब डेढ़ घंटे तक ताजमहल परिसर में समय बिताया। विजिटर्स बुक में उन्होंने लिखा-“Thank you for allowing us to visit one of the true treasures of the World.”यानी, “दुनिया के सच्चे खजानों में से एक को देखने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।” इस दौरे में भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor भी उनके साथ मौजूद रहे।

🇺🇸🇮🇳 Marco Rubio took a break from patching up U.S.-India relations to visit the Taj Mahal.

Diplomacy and tourism, all in one trip. pic.twitter.com/IQz0e7V2rI https://t.co/G67B6W4j4A

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 25, 2026

ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में शामिल है और भारत आने वाले वैश्विक नेताओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पिछले वर्ष अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) भी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ ताजमहल देखने पहुंचे थे।इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी अपने पहले कार्यकाल में पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल का दौरा किया था। उस समय ट्रंप ने इसे भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया था।


#WATCH
 || Uttar Pradesh: US Secretary of State, Marco Rubio and his wife Jeanette D. Rubio, visit the Taj Mahal in Agra.#MarcoRubio #JeanetteRubio #TajMahal #Agra #UttarPradesh pic.twitter.com/IZOONre8E5

— All India Radio News (@airnewsalerts) May 25, 2026

UNESCO World Heritage Site है ताजमहल
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ताजमहल मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है, जिसमें फारसी, भारतीय और इस्लामी स्थापत्य शैली का अद्भुत संगम दिखाई देता है। साल 1983 में UNESCO ने इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था और इसे “भारत में मुस्लिम कला का रत्न तथा विश्व धरोहर की सर्वाधिक प्रशंसित कृतियों में से एक” बताया था।

#WATCH | Uttar Pradesh: US Secretary of State, Marco Rubio and his wife Jeanette D. Rubio, at the Taj Mahal in Agra

US Ambassador to India Sergio Gor is also present.

(Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/XZvdRHfwfY

— ANI (@ANI) May 25, 2026

रुबियो का आगरा दौरा उनके चार दिवसीय भारत दौरे का हिस्सा है। वह मंगलवार को होने वाले Quad Summit में हिस्सा लेंगे।भारत यात्रा के दौरान उन्होंने कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी का दौरा किया और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। भारत इस समय क्वाड देशों भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Exit mobile version