DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

उत्तरा बनीं जिले की पहली रेंजर लीडर ट्रेनर

कोरबा। कोरबा स्काउट आंदोलन से जुड़े हर लीडर का सपना होता है कि वह लीडर ट्रेनर जैसी सर्वोच्च प्रशिक्षण योग्यता हासिल करे। यह उपलब्धि उन्हीं कार्यकर्ताओं को मिलती है, जिनमें स्काउटिंग के लिए जुनून हो, सेवा भावना हो, अनुशासन हो व लगातार सीखने का जज्बा हो। जिले के लिए गर्व की बात है कि उत्तरा मानिकपुरी ने यह उपलब्धि हासिल की है। वह जिले की पहली रेंजर लीडर ट्रेनर बनीं। उन्होंने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र पचमढ़ी में 15 से 21 जून तक आयोजित लीडर्स ट्रेनर्स कोर्स पूरा किया। यह उपल​िब्ध​ हासिल क​रने के बाद शुभचिंतकों से बधाइयों का दौर शुरू हो गया है।

Exit mobile version