बिलासपुर, एजेंसी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर जोन ने रथयात्रा के दौरान संचालित विशेष ट्रेनों में उपलब्ध खाली बर्थों की जानकारी जारी की है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का लाभ उठाएं, जिससे नियमित ट्रेनों में भीड़ कम हो सके।

रेल प्रशासन के अनुसार, यात्री रेलवे आरक्षण केंद्रों, आईआरसीटीसी की वेबसाइट और RailOne (रेलवन) ऐप के माध्यम से स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध बर्थों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
RailOne ऐप से मिलेंगी कई सुविधाएं
रेलवे ने बताया कि RailOne ऐप के जरिए यात्री आरक्षित और अनारक्षित टिकट बुक करने के साथ-साथ पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव रनिंग स्थिति, कोच पोजिशन और अन्य रेलवे सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
लगातार हो रही समीक्षा
रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की मांग और बुकिंग की स्थिति के आधार पर विशेष ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है। शुक्रवार को जारी ताजा उपलब्धता रिपोर्ट के अनुसार, कई रथयात्रा स्पेशल ट्रेनों में अभी भी बर्थ उपलब्ध हैं। इसकी विस्तृत जानकारी रेलवे के अधिकृत प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकती है।
