DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पंचकर्म चिकित्सालय में स्वर्ण बिंदू प्राशन संस्कार से बच्चों का टीकाकरण

अभिभावकों से अपील: मानसिक एवं शारीरिक क्षमता बढ़ाने हर बच्चों को जरूरी है स्वर्ण बिंदू प्राशन-डॉ. मनीषा सिंह

कोरबा। हर महीने के पुष्य नक्षत्र पर कोरबा के स्वास्थ्य के क्षेत्र में संजीवनी माना जाने वाला आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सालय आयुर्वेद सदन: पंचकर्म चिकित्सालय कोरबा में शून्य से 14 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण बिंदू प्राशन संस्कार के माध्यम से ड्राप पिलाकर टीकाकरण किया जाता है। आयुर्वेद सदन पंचकर्म चिकित्सालय की डायरेक्टर डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि स्वर्ण बिंदू प्राशन संस्कार के माध्यम से जीवनरूपी ड्राप बच्चों को पिलाने से उनकी मानसिक एवं शारीरिक क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होती है, साथ ही बच्चों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है और बच्चों को जन्म से ही स्वर्ण बिंदू प्राशन की बूंद पिलाने से स्वस्थ रहते हैं। जब शरीर स्वस्थ रहेगा, तो मानसिक रूप से बच्चा स्वस्थ और प्रतिभावान बनेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि शून्य से 14 वर्ष के बच्चों का हर महीना पुष्यनक्षत्र पर स्वर्ण बिंदू प्राशन संस्कार अवश्य करायें, इससे बच्चों का भविष्य स्वस्थ और स्वर्णिम बनता है। इस शुक्रवार को आयुर्वेद सदन: पंचकर्म चिकित्सालय टीपी नगर कोरबा में कोरबा सहित दूरदराज से आये बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया गया। सुबह से शाम तक कई अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पंचकर्म चिकित्सालय पहुंचे थे।

Exit mobile version