DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बाल दिवस के अवसर पर स्टोन क्लब द्वारा बांटे गए विभिन्न उपहार

कोरबा। स्टोन यूथ एसोसिएशन छग कोरबा टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए तत्परता हमेशा ही दिखाई पड़ती है। पिछले महीने ही विभिन्न स्कूलों में जा कर नारी सशक्तिकरण व अन्य विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में 14 नवम्बर बाल दिवस के अवसर पर कोरबा टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को मिक्चर, बिस्किट,चॉकलेट व भोजन करा कर उपहार बांटे और बाल दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाल दिवस के अवसर पर स्टोन क्लब द्वारा बांटे गए विभिन्न उपहार मिक्चर, बिस्किट,चॉकलेट व भोजन पाकर बच्चे खुश हुए।
इसके अतिरिक्त, एक विशेष पहल के तहत टीम के कोरबा जिला अध्यक्ष नीतीश साहू ने इस बार सामान्य स्कूलों के अलावा विशेष रूप से एक हैंडिकैप स्कूल में जाकर दिव्यांग बच्चों का सहयोग किया। जिससे उन्हें एक सकारात्मक प्रेरणा मिली। साथ ही कोरबा स्थित प्रशांति वृद्धाश्रम और सर्वमंगला मंदिर में प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। स्टोन यूथ एसोसिएशन छग के कोरबा जिला अध्यक्ष नीतीश साहू द्वारा बताया गया कि वे हमेशा विद्यार्थियों के प्रति व उनके भविष्य के प्रति संवेदनशील रहते हैं और कोरबा के विभिन्न युवक युवतियों को साथ में लेकर सामाजिक कार्य व सेवा कार्य के लिए प्रेरित कर कार्य करते रहते हैं, जिनमें मुख्य रूप से नीतीश साहू,आयुष जैन,संगीता सारथी, वंशिका महंत, लता यादव,भारती बघेल, गीता, खुशबू प्रकाश, प्रतिभावान, दुलेश्वर साहू,आकाश साहू, प्रकाश गुप्ता,चक्रेश जैन एवं अन्य युवक, युवतियां प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Exit mobile version