DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वेदांता पावर ने कराई चित्रकला प्रतियोगिता

सक्ती। वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला स्पर्धा कराई। जागरूकता कार्यक्रम ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा, निमोही की करीब 120 महिलाओं और 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की सखी परियोजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण और ब्यूटी वेलनेस कार्यक्रम में पंजीकृत महिलाओं ने चित्रों की प्रदर्शनी लगाई। युवा कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सिंघीतराई में चल रहे कंप्यूटर प्रशिक्षण के विद्यार्थियों ने डिजिटल चित्रकलाएं बनाईं।

सभी कलाकृतियां इस साल की थीम प्रकृति से प्रेरित: जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए पर आधारित रहीं। प्रतिभागियों ने पर्यावरण पर गीत सुनाए। कविताएं पढ़ीं। प्रहसन पेश किए। जागरूकता सत्र में महिलाओं और विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं इस्तेमाल करने की बात बताई गई। वृक्षारोपण का महत्व समझाया गया। कार्यक्रम में देवरघटा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य काजल किरण डनसेना मौजूद रहीं। सिंघीतराई की सरपंच गीता बाई सिदार पहुंचीं। ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर भी रहीं। अन्य जन प्रतिनिधि भी आए।

Exit mobile version