DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल नहीं लड़ेंगे जिला पंचायत का चुनाव


अजय जायसवाल के निर्णय से भौंचक कांग्रेसी

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 6 भिलाई बाजार हर पंचवर्षीय कार्यकाल में जिला पंचायत चुनाव के समय हाई प्रोफाईल सीट मानी जाती रही और यहां से कोरबा के दिग्गज नेता चुनाव लड़ते आ रहे थे, लेकिन इस बार हर बार के अजेय योद्धा के रूप में जाना जाने वाले दिग्गज कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल इस बार मैदान में नहीं होने के कारण लोगों की दिलचस्पी कम हो गई, जबकि इस बार यहां से चुनाव जीतना अजय जायसवाल के लिए काफी सरल माना जा रहा था, लेकिन उनके निर्णय से यहां लड़ रहे प्रत्याशी काफी खुश भी दिखाई दे रहें हैं, क्योंकि उनको चुनौती देने वाले दिग्गज अजय जायसवाल एवं वर्तमान उपाध्यक्ष एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना जायसवाल इस बार मैदान में नहीं होंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए संभवत: कर रहे तैयारी
जिला पंचायत में बतौर उपाध्यक्ष अजय जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी ने क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया। इतना ही नहीं वे क्षेत्र की जनता की हर पुकार पर सदा पहुंच जाते थे और सुखदुख में सहभागिता निभाते रहे हैं। उनकी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता में रखकर कार्य कराते रहे। उनकी समस्याओं को दूर करने एक अच्छे प्रतिनिधि के रूप में काम करते रहे। स्थानीय युवाओं को एसईसीएल एवं एसईसीएल में नियोजित कंपनियों में नौकरी दिलाने और उनका अधिकार दिलाने के लिए भू-विस्थापितों के साथ सडक़ की लड़ाई लड़ते रहे। हमेशा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के कारण जनता का जुड़ाव उनके साथ लगा रहा और लगातार 3 बार क्षेत्र से चुनते आये और जिला पंचायत में उपाध्यक्ष का दायित्व निभाते रहे। उनकी कार्य क्षमता और नेतृत्व क्षमता से क्षेत्र कायल रहा और इस बार जिला पंचायत का चुनाव न लडऩे के कारण क्षेत्र की जनता को इस बात का मलाल रहेगा, कि अजय जायसवाल जैसा राजनेता और नेतृत्वकर्ता नहीं मिलेगा, लेकिन अजय जायसवाल ने जनता से वादा किया है कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
पुष्ट सूत्रों ने जो जानकारी उपलब्ध कराई है कि इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस से टिकट के दावेदारों में सबसे ऊपर हैं और कटघोरा सामान्य सीट होने के कारण उनकी दावेदारी इस बार प्रबल हो गई है, क्योंकि कंवर परिवार को क्षेत्र की जनता ने नकार दिया है, ऐसे में अजय जायसवाल क्षेत्र में एक योद्धा के रूप में सामने आए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वे भिलाई क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ कटघोरा विधानसभा क्षेत्र तक कार्यों को विस्तार देंगे।

Exit mobile version