DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वीडियो वायरल: तीन गिरफ्तार

कोरबा/बांकीमोंगरा। कोरबा में नाबालिग युवती से अनैतिक कृत्य कर उसका वीडियो वायरल करने के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शाहिद अंसारी नाम के युवक ने अपने साथी रामचंद्र साहू के घर ले जाकर लडक़ी से अनैतिक कृत्य किया था।
रामचंद्र साहू ने अश्लील वीडियो बनाकर अपने साथी ताकिर अली को भेज दिया। आरोपी ने इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेजा गया है।

Exit mobile version