कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल संप्रेषण गृह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक किशोर अपराधी संप्रेषण गृह के अंदर टीवी पर ‘गैंगस्टर’ गाने सुनता हुआ दिख रहा है। इतना ही नहीं, उसने इस वीडियो को ‘कोरबा जेल में ऐश’ कैप्शन के साथ खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह घटना कोरबा के जेल से चार बंदियों के फरार होने के बाद सामने आई है।
यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोर पूरी तरह बेफिक्र दिख रहा है।

आदतन अपराधी हैं किशोर
जानकारी के मुताबिक, इस किशोर पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह आदतन अपराधी है। इससे पहले भी संप्रेषण गृह से किशोरों के भागने और अनुशासनहीनता के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन हर बार जांच के नाम पर बात खत्म कर दी जाती है, ठोस कार्रवाई सामने नहीं आती।
