DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राहुल ने आइसक्रीम शॉप पर बनाई कोल्ड कॉफी; VIDEO:बोले- छोटे काम वालों को आसानी से लोन नहीं मिलता; यूपी में मिले मोची का जिक्र भी किया

नई दिल्ली,एजेंसी। राहुल गांधी दिल्ली के पटेल नगर में एक आइसक्रीम शॉप पर गए, जहां उन्होंने कोल्ड कॉफी बनाई। केवेंटर्स ब्रांड की इस शॉप में जाने और उसके ओनर्स से चर्चा का एक वीडियो राहुल ने X पर शेयर किया है।

राहुल ने लिखा कि आप नई पीढ़ी और नए बाजार के लिए विरासत ब्रांड को कैसे बदल सकते हैं। ये केवेंटर्स के युवा संस्थापकों ने मुझे बताया। केवेंटर्स जैसे निष्पक्ष व्यवसायों ने पीढ़ियों से हमारी आर्थिक वृद्धि को गति दी है। इसलिए हमें उनका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए।

इस बीच केवेंटर्स के ओनर्स अमन और अगस्त्य ने उनसे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया- मैं केवेंटर्स को देख रहा हूं और निवेश का फैसला करने की कोशिश कर रहा हूं।

चर्चा के दौरान यूपी के सुल्तानपुर में मिले मोची रामचैत के बारे में भी बात की। राहुल ने कहा कि हमारे देश में बैंक बड़े बिजनेसमैन को तो आसानी से लोन दे देते हैं, लेकिन छोटे काम करने वालों को पैसा नहीं मिलता।

शॉप पर मिली महिला ने घर बुलाया, राहुल पहुंचे, लेकिन चाबी नहीं मिली

राहुल गांधी जब ओनर्स से बातचीत कर रहे थे, तब शॉप के बाहर खड़ी एक बुजुर्ग महिला को उन्होंने अंदर बुलाया। उनसे हाल-चाल पूछा। इस बीच उस महिला ने राहुल को अपने घर बुलाया और कहा कि उसका घर शॉप के ऊपर है। राहुल जब उसके घर पहुंचे तो दरवाजे की चाबियां गुम हो गईं।

बातचीत के दाैरान महिला ने बताया कि वह राजीव गांधी से तब मिलने गई थी, जब वे रेसकोर्स वाले घर में रहा करते थे। दरवाजा न खुलने पर राहुल ने महिला से कहा कि वे अगली बार उसके घर जरूर आएंगे।

Exit mobile version