हैदराबाद,एजेंसी। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन 4 मार्च, गुरुवार को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में हुआ। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसके बाद अब कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया है।
रिसेप्शन में बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के अलावा कई राजनेता शामिल हुए। बॉलीवुड से करण जौहर, कृति सेनन समेत कई लोग रिसेप्शन में पहुंचें, वहीं साउथ से चिरंजीवी, नागार्जुन, रामचरण जैसे की स्टार्स ने भी शिरकत की।
विजय-रश्मिका ने रिसेप्शन में ट्रेडिशनल लुक रखा है।
विजय-रश्मिका हाथ थामे मीडिया के सामने पहुंचे।
रिसेप्शन की शुरुआत कपल ने फैमिली फोटोज से की।
विजय देवरकोंडा बोले- अंडरग्राउंड हो जाऊंगा
रिसेप्शन में तस्वीरें क्लिक करवाते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा है कि ये उनकी शादी से जुड़ी आखिरी सेरेमनी है, इसके बाद वो अंडरग्राउंड हो जाएंगे।
रिसेप्शन से विजय-रश्मिका की तस्वीरें –

रिसेप्शन में रश्मिका ने डिजाइनर जेड बाय एमके की कस्टम लाल साड़ी और विजय ने व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट पहना।
रिसेप्शन से पहले ली गई विजय-रश्मिका की तस्वीर। एक्ट्रेस ने श्री जूलर्स की जूलरी पहनी थी।
विजय-रश्मिका की ये तस्वीरें आईफा अवॉर्ड के ऑफिशियल पेज से जारी की गई हैं।
विजय देवरकोंडा के पेरेंट्स और भाई के साथ पोज करती हुईं रश्मिका मंदाना।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कई सेलेब्स रिसेप्शन में हैदराबाद पहुंचे
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैदराबाद पहुंचे हैं, जिनमें फिल्ममेकर करण जौहर, एक्ट्रेस कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी शामिल हैं।
रिसेप्शन में फिल्ममेकर करण जौहर और अभिनेत्री कृति सेनन साथ नजर आए।
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती लाल साड़ी में रिसेप्शन में पहुंचीं और अपने ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींचा।
रिसेप्शन में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं और कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं।
वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता भी रिसेप्शन में शामिल हुईं।
साउथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स रिसेप्शन में पहुंचे
रश्मिका मंदाना के रिसेप्शन में उनके पुष्पा को-स्टार अल्लू अर्जुन भी पहुंचे। इसके अलावा कपल के रिसेप्शन में रामचरण, चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, कार्थी समेत साउथ के हर बड़े स्टार ने शिरकत की है।
रिसेप्शन में एक्टर राम चरण पहुंचे और कपल को फूलों का गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं।
ग्रैंड रिसेप्शन में साउथ सुपरस्टार वेंकटेश ने विजय देवरकोंडा को गले लगाकर कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।
रिसेप्शन में एक्टर नागार्जुन भी पहुंचे और विजय-रश्मिका के साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।
रिसेप्शन में अभिनेता रवि तेजा भी पहुंचे।
रिसेप्शन में अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए और विजय देवरकोंडा व रश्मिका मंदाना से मुलाकात कर उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अल्लू अर्जुन कुर्ते के साथ फ्लोरल जैकेट पहने रिसेप्शन में पहुंचे।
रामचरण, पत्नी उपासना के साथ रिसेप्शन में पहुंचे।
साउथ स्टार चिरंजीवी ने भी रिसेप्शन में शिरकत की।
साउथ स्टार नागार्जुन, बेटे नागा चैतन्य और पत्नी के साथ पहुंचे थे।
फिल्म पुष्पा में कैमियो करने वालीं श्रीलीला भी रश्मिका के रिसेप्शन में शामिल हुईं।
रिसेप्शन में थी कड़ी सुरक्षा, बिना कार्ड के एंट्री पर थी रोक
हाई-प्रोफाइल गेस्ट लिस्ट होने के चलते विजय-रश्मिका के रिसेप्शन की सिक्योरिटी बेहद टाइट रखी गई थी। रिसेप्शन से पहले ही कपल ने एक आधिकारिक नोट जारी कर कहा था कि बिना वैलिड इन्विटेशन कार्ड के वेन्यू में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसोर्ट में हुई शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी की है। ये इंटिमेट वेडिंग आईटीसी ममेंटोस एकाया रिसॉर्ट में हुई, जिसमें महज 250 गेस्ट शामिल हुए थे। ये शादी तेलुगु और कोडवा जैसी दो अलग-अलग परंपराओं से संपन्न हुई।रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की थीं।
देखिए विजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें-
शादी की रस्में निभाते हुए विजय-रश्मिका।
शादी में एंट्री लेती हुईं रश्मिका मंदाना।
रश्मिका ने लाल साड़ी के साथ हैवी गोल्ड जूलरी पहनी थी।
विजय देवरकोंडा ने लाल अंगवस्त्रम, धोती के साथ हैवी कस्टमाइज्ड गोल्ड जूलरी पहनी थी।
विजय के गोल्ड नेकपीस में हाथी बने हुए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं।
ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया।
उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा।
24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी
विजय रश्मिका की संगीत सेरेमनी आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में 24 फरवरी को हुई। इस दौरान विजय-रश्मिका ने कई डांस परफॉर्मेंस दी हैं। संगीत में रश्मिका मंदाना ने फाल्गुनी शेन का डिजाइनर लहंगा पहना था।
देखिए संगीत सेरेमनी की तस्वीरें-
विजय के भाई आनंद ने अपनी भाभी रश्मिका के साथ स्टेज पर डांस किया। साथ ही उन्होंने ग्रूम स्क्वॉड के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
संगीत में दोनों ने एक-दूसरे के लिए खास परफॉर्मेंस दी। विजय, रश्मिका को बाहों में उठाकर घुमाते दिखे।
विजय और रश्मिका ने संगीत नाइट में डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के आउटफिट पहने।
प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपल्स ने खेले गेम्स
26 फरवरी को हुई शादी से 2 दिन पहले 23 फरवरी को ही रश्मिका-विजय उदयपुर के ममेंटोज एकाय रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान लड़के वालों और लड़की वालों के बीच गई गेम्स भी हुए। प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की तस्वीरें भी उदयपुर से लगातार सामने आईं।
देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें-
‘मोमेंटोस एकाया’ होटल में दूल्हा-दुल्हन ने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला। ये फोटो विजय ने शेयर की। जिस पर ‘VIROSH प्रीमियर लीग’ लिखा है।
दूल्हन रश्मिका मंदाना ने क्रिकेट मैच की फोटो इंस्टा स्टोरी पर लगाई थी।
विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूल पार्टी की फोटो शेयर की थी।
विजय एक फोटो में स्विमिंग पूल में अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए है।
ये फोटो प्री-वेडिंग डिनर की है। टेबल को पिंक-ग्रीन थीम पर डेकोरेट किया गया।
