DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ग्रामीणों ने बंद कराया रेल विस्तार काम:मड़वाढोढा और पुरैना को जोड़ने वाली सड़क के मरम्मत की मांग लेकर धरने पर बैठे

कोरबा। कोरबा के गेवरा पेंड्रा में रेल विस्तार के लिए मड़वाढोढा और पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को जर्जर कर दिया गया है। इसके विरोध में मड़वाढोढा और पुरैना गांव के ग्रामीणों ने माकपा के नेतृत्व में रेल विस्तार के काम को बंद करा दिया है।

विरोध के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मड़वाढोढा और पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को ठीक नहीं किया जाएगा, रेल विस्तार कार्य शुरू नहीं होने देंगे।

माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने बताया गेवरा-पेंड्रा तक के लिए रेल विस्तार का कार्य चल रहा है। जिसके लिए बांकी मोंगरा से मड़वाढोढा और पुरैना गांव को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पुल का निर्माण किया गया है।

इसके कारण आम जनता और ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही पुल में बरसात में पानी भराव होगा जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

रेल विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन आम जनता की परेशानी को ध्यान में नहीं रखा जा रहा है।।

ग्रामीणों ने काम कराया बंद।

ग्रामीणों ने काम कराया बंद।

छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर ने कहा कि रेल विस्तार के कारण हुए नुकसान को ठीक किया जाए।।काम रुकने के बाद प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।

Exit mobile version