DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

3वीं एशियन यूथ गेम्स 2025 (टेबल टेनिस) – बहरीन में विनय बैसवाड़े टेकनीकल ऑफिशियल के रूप में चयनित

कोरबा। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तकनीकी समिति के सदस्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर विनय बैसवाड़े का चयन टेकनीकल ऑफिशियल के रूप में दिनांक 26 से 30 अक्टूबर 2025 तक मनामा, बहरीन में आयोजित 3वीं एशियन यूथ गेम्स 2025 (टेबल टेनिस) हेतु किया गया है। इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए भारत से एकमात्र विनय बैसवाड़े का चयन टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में हुआ है।
एशियन यूथ गेम्स का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना और उनके खेल विकास को बढ़ावा देना है। टेबल टेनिस प्रतियोगिता बालक एकल, बालिका एकल एवं मिश्रित युगल हेतु कुल मिलाकर 03 वर्गों में आयोजित की जायेगी।
इसके पूर्व भी विनय बैसवाड़े कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेकनीकल ऑफिशियल के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े, अंतरराष्ट्रीय अंपायर एवं खिलाड़ी हैं तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, मण्डल कार्यालय, रायपुर में कार्यरत है ।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, कोषाध्यक्ष सौरभ शुक्ला एवं समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी एवं शुभकामनाए दी ।
उपरोक्त जानकारी छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव प्रेमराज जाचक ने दी।

Exit mobile version