कोरबा। भाजपा नेत्री एवं नगर पालिक निगम कोरबा वार्ड क्रमांक 2 साकेत नगर की पार्षद तथा मिनीमाता गल्र्स कॉलेज जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती आरती अग्रवाल ने आचार संहिता लागू होने से ठीक पूर्व केबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर महिलाओं का एक और सम्मान किया। प्रदेश की 9252 स्वच्छता दीदियों का मानदेय बढ़ाकर महिलाओं का सम्मान किया। विष्णु केबिनेट ने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में प्रतिमाह 800 रूपए की बढ़ोतरी की और अब उन्हें 8000 रूपए मानदेय मिलेगा।
इसके अलावा उन्होंने अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाते हुए भूमिहीन किसानों की समृद्धि के लिए बड़ा कदम उठाया। श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि विष्णु सरकार गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार प्रतिमाह देगी। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसकी सरकार अंतिम व्यक्ति की समृद्धि की सोच रखती है। किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है। अगले महीना किसानों की बकाया राशि एक मुश्त देगी। विष्णु सरकार के आते ही प्रदेश में सुशासन का सूर्योदय हुआ और सभी वर्ग खुशहाल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इस बार कोरबा की नगर सरकार में भी भाजपा की सरकार बनेगी और कोरबा समृद्धि की नई डगर तय करेगा।

