रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शीतलहर लहर चल रही है। सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बेहद कम है जिसके कारण राहगीर गाड़ियों की लाइट जलाकर सफर कर रहे हैं। यहां उत्तर से आ रही ठंडी हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था।
इस बीच ठंड के चलते रायपुर के मेकाहारा में OPD की टाइमिंग बदल गई है। अब OPD में रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक चलेगा। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद उत्तर भारत से सर्द हवा आने से तापमान और गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। वहीं अगले 5 दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा।
पेंड्रा में शीतलहर चल रही है। सोमवार को यहां रात का तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आज से ही लागू OPD की टाइमिंग
मेकाहारा में नई व्यवस्था आज से (7 जनवरी) ही लागू हो गई है। बाह्य रोगी विभाग OPD रजिस्ट्रेशन की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। क्योंकि इससे पहले सुबह 8 बजे से 1 बजे तक OPD के लिए रजिस्ट्रेशन होता था।
अब ठंड के चलते आधा घंटा इसे आगे बढ़ाया गया है। वहीं अस्पताल में इमरजेंसी की सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। इस समय तक रजिस्टर्ड सभी मरीजों की जांच डॉक्टर करेंगे।

अंबेडकर हॉस्पिटल (मेकाहारा) में OPD की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।
प्रदेश के सभी संभागों में ठंड कम
प्रदेश के सभी संभागों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने के कारण ठंड कम हो गई है। यह बढ़ोतरी अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। इससे तापमान सामान्य के बराबर और कहीं-कहीं पर उससे अधिक भी पहुंच सकता है।
इन दिनों प्रदेश में सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। यहां के जिलों में रात का पारा सामान्य से कम है। वहीं मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा है। दुर्ग जिले में रात का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री तक कम रहा।
दुर्ग में मौसम साफ हो गया है जिससे यहां अच्छी ठंड पड़ रही है।
उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ बनेगा
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। बुधवार से उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) बनने लगेगा। इसके असर से ड्राई हवा फिर आने लगेगी। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।
बिलासपुर में दिन-रात का तापमान सामान्य से अधिक: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बढ़ा टेंपरेचर, ठंड में कमी, 8 जनवरी से लौटेगी ठंड
बिलासपुर में बढ़ा रात का तापमान।
बिलासपुर में जनवरी में कड़ाके की ठंड पर ब्रेक लग गया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में वृद्धि देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। रात में न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 12.4 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 13.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
