कोरबा। पूरे देश में इन दिनों कांग्रेस की वोट चोर…गद्दी छोड़ यात्रा चल रही है। इसी कड़ी में कल कोरबा में विशाल मसाल जुलूस एवं विशाल आमसभा का आयोजन किया गया है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कल 16 सितम्बर को वोट चोर…गद्दी छोड़ यात्रा के तहत विशाल मसाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस सुभाष चौक निहारिका से स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान तक निकाला जाएगा। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चालाया जाएगा और आमसभा का आयोजन होगा। संध्या 7.00 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर मसाल यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी राहगीरों एवं दुकानदारों से हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे।
प्रदेश सहसंगठन प्रभारी सहित कई दिग्गज आएंगे
वोट चोर…गद्दी छोड़ अभियान में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश सहसंगठन प्रभारी सुश्री जरिता जैतफ्लांग, विजय जांगिड़, सांसद ज्योत्सना महंत सहित पूर्व विधायक सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे।
कल कोरबा में वोट चोर… गद्दी छोड़ यात्रा:आएंगे सचिन पायलट
