DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सरकारी स्कूल में छात्रों से कराई दीवारों की मरम्मत:जांजगीर-चांपा के कोटमी सोनार में बच्चे क्लास की सफाई करते भी दिखे, DEO बोले-होगी जांच

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोटमी सोनार के सरकारी स्कूल में पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले छोटे बच्चों से सफाई और दीवारों की मरम्मत कराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें बच्चे स्कूल की कक्षाओं में झाड़ू लगाते और दीवारों में पड़ी दरारों को सीमेंट से भरते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराने की बात कही है।

सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से दीवारों की मरम्मत कराने का मामला सामने आया है।

सरकारी स्कूल में छोटे बच्चों से दीवारों की मरम्मत कराने का मामला सामने आया है।

स्कूल की दीवारों में पड़ी दरारों को अपने हाथों से सीमेंट से भरते दिखे छोटे बच्चे।https://h5.vdo.ai/media_file/v-bhaskar-ibv/source/uploads/videos/16560647582262b58af650e93

कोटमी सोनार के बाजार पारा स्थित स्कूल में बच्चे कक्षाओं की सफाई करते नजर आए।

मामला ग्राम कोटमी सोनार के बाजार पारा स्थित शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला का है। यहां स्कूल के बच्चे क्लास साफ-सफाई कर रहे हैं। वहीं, कुछ बच्चे दीवारों में पड़ी दरारों पर सीमेंट लगाकर उन्हें भरने की कोशिश कर रहे हैं। गांव के ही एक युवक ने इसका वीडियो बनाया लिया। वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दीवारों की दरारों में सीमेंट लगाते दिखे बच्चे

वीडियो में छोटे बच्चे अपने हाथों से स्कूल की दीवारों की मरम्मत करते नजर आ रहे हैं। वे दीवारों में जहां दरारें हैं, वहां सीमेंट लगा रहे हैं। इसके अलावा उनसे स्कूल की कक्षाओं की साफ-सफाई भी कराई जा रही है। बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने आते हैं।

वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल में पढ़ने आने वाले छोटे बच्चों से पढ़ाई के बजाय दीवारों की मरम्मत जैसे काम क्यों कराए जा रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में बच्चे दीवारों की दरारों को सीमेंट से भरते और मरम्मत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Exit mobile version