DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

वांगचुक बोले- 25 दिन बीते, अभी भी जिंदा हूं:सरकार से भरोसा मिला तो आज ही अनशन तोडूंगा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का धरना जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। सोनम वांगचुक ने बुधवार शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से एक वीडियो मैसेज जारी किया। सोनम ने कहा- अनशन को 25 दिन बीत गए हैं लेकिन अभी तक जिंदा हूं। कुछ सांसद मुझसे मिलने आए, उन्होंने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘मुझे अगर सरकार की तरफ से भरोसा मिले तो मै आज ही अनशन खत्म करने को तैयार हूं। बस सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करे।’

वांगचुक पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्हें पहले जंतर-मंतर से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार को कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। यहीं उनका इलाज चल रहा है।

इससे पहले 15 विपक्षी सांसद उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। 55 विपक्षी सांसदों ने वांगचुक को पत्र लिखकर अनशन खत्म करने की अपील की है। इनमें आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल , समाजवादी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के 15 सांसद शामिल हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तस्वीरें…

जंतर-मंतर पर बुधवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।

जंतर-मंतर पर बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने अपने जूते-चप्पल को एकत्रित कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज में 50 से ज्यादा समर्थक घायल हो गए थे।

जंतर-मंतर पर कई छात्राएं हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण बुधवार को 16 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए। जनपथ मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शनकारियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई।

हाइकोर्ट ने कहा फुटेज सुरक्षित रखें

  1. अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
  2. केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2000 जवानों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एयरलिफ्ट कर लाया गया।
  3. दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कारण 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे। हालांकि शाम को सभी स्टेशन खोल दिए गए।
  4. दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन के दौरान RAF के एक जवान पर हमले के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारी RAF जवान के साथ मारपीट करते, RAF के वाहन पर पथराव करते और उसमें तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं।
  5. दिल्ली हाईकोर्ट में स्टूडेंट्स से मारपीट के मामले में अर्जी पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सरकार से कहा- मारपीट के CCTV फुटेज सुरक्षित रखे जाएं।

Exit mobile version