DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्र. 01 गोबर घोरा में 4.20 लाख रुपये के नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न

वर्षों पुरानी जलभराव और गंदगी की समस्या से मिलेगी निजात, वार्डवासियों में हर्ष का माहौल

कोरबा/​दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 गोबर घोरा में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति में 4 लाख 20 हजार रुपये की लागत से बनने वाले नालियों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ ।

​भूमिपूजन के इस शुभ अवसर पर गोबर घोरा के गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिनमें देव सिंह अनिल कुमार अर्जुन चौहान एवं सुरेश पांडे प्रमुख हैं इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नारियल फोड़कर कार्य का श्रीगणेश किया और विकास कार्यों का स्वागत किया।

बीमारियों से मुक्ति और स्वच्छ वातावरण का संकल्प

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वार्ड पार्षद कमलेश जायसवाल ने कहा वार्ड में पक्की नाली की व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय से घरों का निस्तारी पानी और बारिश का जल सड़कों तथा खाली प्लॉटों में इधर-उधर बहता रहता था जलभराव के कारण मच्छर और तरह-तरह की बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता था जिससे वार्डवासी काफी परेशान थे अब इस 4.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सुव्यवस्थित नाली के निर्माण से जलभराव की गंभीर समस्या से हमेशा के लिए राहत मिलेगी ।

​पार्षद जायसवाल ने आगे कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर और रोगमुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है नाली निर्माण कार्य शुरू होने पर गोबर घोरा के निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए पार्षद एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

Exit mobile version