DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

MP के शहडोल में 3 हजार घरों में पानी घुसा:राजस्थान के झुंझुनूं में सड़क कटी, लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद, यमुनोत्री हाईवे पर पुल बहा

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ,एजेंसी। उत्तराखंड में भारी बारिश जारी है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके में पुल बह जाने से आसपास के इलाकों का सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, श्रीनगर में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है।

मध्य प्रदेश के शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। आधी रात 3 हजार से ज्यादा घरों में पानी भर गया। यहां अस्पताल में पानी भर जाने पर मरीजों को शिफ्ट करना पड़ा। रेलवे ट्रैक डूब जाने से 4 घंटे तक ट्रेन रूट बंद रहा।

राजस्थान में भी तेज बारिश का दौर जारी है। झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के चलते नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस कर पानी में बह गई। सीकर में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। नाले उफान पर हैं।

हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई के बीच बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुए। 269 सड़कें बंद हैं। बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है।

बारिश और बाढ़ की तस्वीरें…

राजस्थान के झुंझुनूं में बाघोली नदी के तेज बहाव के कारण नेशनल हाईवे-52 को जोड़ने वाली सड़क धंस गई और पानी में बह गई।

हिमाचल के मंडी में थुनाग में बादल फटने के बाद कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

हिमाचल के मंडी में थुनाग में बादल फटने के बाद कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

मंडी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू जारी है। बादल फटने के कारण यहां 14 लोगों की मौत हुई। 31 लापता हैं।

मध्य प्रदेश के शहडोल में रेलवे पटरियां डूबने से 4 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही।

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम के 9 गेट खोले गए।

दिल्ली में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे NH-48 पर जाम लग गया।

Exit mobile version