DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सड़क पर भरा पानी, वाहन चलने पर पड़ते हैं छींटे

जांजगीर। सिंचाई विभाग ने नहर पर तीन माह पहले करीब एक करोड़ रुपए खर्च कर डामरीकरण किया। इससे नई सड़क बनाई गई, लेकिन सड़क पर पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब सड़क पर जगह-जगह पानी भर रहा है। नहर पार सब स्टेशन जाने वाले मार्ग पर कोचिंग के पास बारिश होते ही जलभराव हो रहा है। वाहन गुजरते ही पानी के छींटे पैदल और बाइक सवारों पर पड़ रहे हैं। लगातार जलभराव से सड़क की डामर परत उखड़ने लगी है। जल्द ही सड़क खराब होने का खतरा है।

Exit mobile version