DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 71.67 प्रतिशत

कोरबा। मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही जलभराव में वृद्धि हुई है। बांगो जलाशय के कार्यपालन अभियंता एस.के.भारती से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति में बांगो जलाशय में जलभराव 354.61 मीटर 71.67 प्रतिशत है। जलाशय में 359.66 मीटर जलभराव होने के पश्चात गेट खोलने की संभावना निर्मित होती है। विद्युत संयंत्रों में पानी की आपूर्ति जारी है।

Exit mobile version