DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने छात्रों से बनवाए वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल

Divya Akash

भिलाई,एजेंसी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पाठ्यक्रमों में सामाजिक सरोकार योजना भी लागू किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न सामाजिक पहलुओं और उससे हमारे सरोकार के बारे में बताया जा रहा है। इस कड़ी में साइंस कॉलेज के भू-विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों से वाटर हार्वेस्टिंग पर केंद्रित मॉडल बनवाए गए। इससे विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसडी देशमुख ने बताया कि बारिश के पानी को बचाने के लिए विद्यार्थियों ने वर्किंग और स्थैतिक मॉडल तैयार किए। इसके माध्यम से आम लोगों को वर्षा का जल बचाने के तरीके बताए जाएंगे। साथ ही दुर्ग और भिलाई के स्कूलों और कॉलेजों में इन मॉडल्स को भेजा जाएगा। इससे अन्य स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी जागरूक होंगे।

Exit mobile version