DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

विवेकानंद वार्ड में बोरवेल खनन से मिल रहा पानी

कोरबा/दीपका। नगर पालिका दीपका के वार्ड क्रमांक 11 में लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत दिलाने बोरवेल खनन कार्य की शुरुआत की गई। पार्षद व पीआईसी सदस्य अविनाश सिंह की मौजूदगी में बोरवेल खनन के लिए भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक गणेश पंडित, दिलीप, अनिल चौरसिया और बृजेश शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ कराया। अविनाश सिंह ने बताया कि वार्ड में लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई थी। बोरवेल खनन पूरा होने के बाद वार्डवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। इस दौरान भाजपा नेता अभिषेक सिंह सहित वार्ड के कई रहवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version