DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

भाजपा में नई नियुक्तियों से हर्ष की लहर, अनुसुईया राठौर जिला महामंत्री और अमृता यादव बनीं हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष

कोरबा/हरदीबाजार। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिला नेतृत्व द्वारा महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने अनुभवी और सक्रिय नेत्रियों पर भरोसा जताते हुए श्रीमती अनुसुईया राठौर को भाजपा महिला मोर्चा जिला कोरबा का जिला महामंत्री नियुक्त किया है, वहीं श्रीमती अमृता यादव को हरदीबाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

इन नियुक्तियों का जिले के भाजपाइयों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह व खुशी जाहिर किए हैं ।

संगठन को मिलेगी नई मजबूती

नवनियुक्त जिला महामंत्री अनुसुईया राठौर ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरी उतरेंगी। उनका लक्ष्य जिले की महिलाओं को संगठित कर सरकार व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना होगा ।

दूसरी ओर हरदीबाजार मंडल की कमान संभालते ही अमृता यादव ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है, उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर संगठन को जमीनी रूप से मजबूत करना और आगामी लक्ष्यों को प्राप्त करना उनकी प्राथमिकता होगी ।

वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

इन नई नियुक्तियों पर भाजपा जिला पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसुईया राठौर और अमृता यादव जैसे ऊर्जावान चेहरों को आगे लाने से संगठन की कार्यक्षमता में इजाफा होगा। यह निर्णय नारी शक्ति के सशक्तिकरण और पार्टी की रीति-नीति को विस्तार देने की दिशा में एक बड़ा कदम है ।

इस अवसर पर जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं, मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

Exit mobile version