कोरबा/पाली। बकसाही के गवर्नमेंट प्राइमरी व मिडिल स्कूल का संयुक्त शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्रों का शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया। कक्षा 1 के 10 और कक्षा 6 वीं के 18 नवप्रवेशी छात्रों को स्कूल के प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। कार्यक्रम में पाली बीईओ कुंदेश गोभिल, एबीईओ मनी राम मरकाम, ओंकार साहू, विवेक, पुरुषोत्तम टेकाम, योगेश राज, हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रभारी रेखा चावरे, सीएसी रमेश कुमार रजक, मोहम्मद शाहीद खान, रिचा पराग, राजरा खान, शिवेन्द्र भरवान, उमेंद राज, अशोक मेश्राम, शिव प्रसाद लास्कर, राकेश कुमार कौशिक, उषा साहू समेत अन्य मौजूद रहे।

