DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

West Bengal Elections: फाल्टा विधानसभा सीट पर BJP का भगवा लहराया, देबांगशु पांडा ने रिकॉर्ड मतों से जीत की दर्ज

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में हुए पुनर्मतदान की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देबांगशु पांडा 1,09,021 वोट के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। इसे लेकर बीजेपी समर्थकों में खुशी की लहर दोड़ पड़ी है। 

आप को बात दें कि पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुर्नमतदान से पहले मंगलवार को एक नाटकीय मोड़ के तहत जहांगीर खान ने चुनाव मैदान से पीछे हटने की घोषणा कर दी थी। तृणमूल कांग्रेस द्वारा कभी अजेय ”डायमंड हार्बर मॉडल” के रूप में पेश की गई छवि रविवार को धूमिल होती दिखाई दी, जब भाजपा फाल्टा पुनर्मतदान में तेजी से बढ़त बनाती नजर आई। खान फाल्टा में प्रचार अभियान के दौरान सबसे चर्चित चेहरों में एक थे। उन्होंने फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द अपनी छवि गढ़ने की कोशिश की थी और कई बार खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश किया था, जो दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

खान ने कहा कि उन्होंने फाल्टा के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज देने का वादा किया है, जिसके चलते वह यह निर्णय लेने को प्रेरित हुए। जहां एक ओर विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने खान के निर्णय से दूरी बनाते हुए इसे उनका ”निजी फैसला” करार दिया था और आरोप लगाया था कि चुनाव के बाद फाल्टा में भय का माहौल है।

फाल्टा में 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कुछ बूथ पर ईवीएम पर इत्र, स्याही और चिपकने वाली टेप का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों के बाद वहां पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था। बाद में हुई जांच में मतदान केंद्रों से वेबकैमरा फुटेज के साथ छेड़छाड़ के कथित प्रयासों का भी खुलासा हुआ, जिसके कारण निर्वाचन आयोग ने सभी 285 बूथों पर फिर से मतदान कराये जाने का आदेश दिया था। दक्षिण 24 परगना जिले के निर्वाचन क्षेत्र के सभी 285 बूथ पर 21 मई को पुनर्मतदान कराया गया था। केंद्रीय बलों की लगभग 35 कंपनियों की मौजदूगी के बीच हुए पुनर्मतदान में 87 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। 

Exit mobile version