मुंबई, एजेंसी। 18 जून को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी और गिरावट दोनों देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही हलचल और डॉलर-रुपया की चाल का सीधा असर भारतीय बाजारों पर दिखाई दे रहा है। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में आज के रेट में थोड़ा फर्क देखा गया।

सोने के ताजा दाम-10 ग्राम
आज देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग रू.151000 से रू.153000 के बीच रहा। वहीं 22 कैरेट सोना करीब रू.138500 से रू.140300 के दायरे में कारोबार करता दिखा।
दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम जैसे शहरों में 24K सोना करीब रू.151250 पर रहा।
मुंबई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में यह लगभग रू.151100 के आसपास रहा।
चेन्नई में सोना अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा महंगा रहा, जहां 24K करीब रू.153060 तक पहुंचा।
22 कैरेट सोने की कीमत
22 कैरेट सोने की कीमत भी शहर के हिसाब से लगभग रू.138500 से रू.140300 के बीच रही।
चांदी के रेट में भी हलचल
चांदी की कीमतों में भी स्थिरता नहीं दिखी। अधिकांश शहरों में 1 किलो चांदी करीब रू.2,65,000 के आसपास रही, जबकि कुछ जगहों पर यह रू.2,80,000 तक पहुंच गई। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे शहरों में चांदी का भाव लगभग रू.2,65,000 प्रति किलो रहा। चेन्नई, भुवनेश्वर और कुछ दक्षिणी शहरों में यह बढ़कर रू.2,80,000 प्रति किलो तक गया।
