DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

योग से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं आत्मा भी पुष्ट होती है

सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक चंद्रमा सिंह राजपूत ने परिवार सहित किया योग
कोरबा। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जहां विश्वभर में करोड़ों लोगों ने योग किया। पूरे विश्वभर में अधिकांश कार्यक्रम सामुहिक हुए, वहीं घर-घर लोगों ने परिवार सहित और व्यक्तिगत रूप से घंटों योग साधना में लगे रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वभर में पहुंचाया और अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक संगठन यूएस ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। 21 जून को ब्रम्हमुर्हुत से लेकर 8 बजे तक घर-घर लोगों ने योग साधना से आज के दिन को सार्थक बना दिया। सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक एवं भाजपा नेता चंद्रमा सिंह राजपूत ने अपने निवास स्थान पर परिवार सहित योग किया, वहीं उनकी धर्मपत्नी महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने जिला स्तरी योग कार्यक्रम में योगा कीं। चंद्रमासिंह राजपूत ने बताया कि योग स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका है और यह हमारी प्राचीन विधा है, इसके माध्यम से हमारे ऋषि-महऋषि, सिद्धपुरूष से लेकर देवी-देवता भी योग कर शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। योग से सिर्फ शरीर ही स्वस्थ नहीं रहता, बल्कि आत्मा भी पुष्ट होती है।

Exit mobile version