DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार, बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

मुंबई, एजेंसी। शुरुआती मजबूती के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में अचानक दबाव बढ़ गया। दिन के ऊपरी स्तर से सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 24,000 के अहम स्तर के नीचे आ गया। 

दोपहर करीब 2 बजे सेंसेक्स 478 अंक से ज्यादा गिरकर 76,010 के आसपास कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी करीब 119 अंकों की कमजोरी के साथ 23,913 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 479.26 अंक लुढ़क कर 76,009.70 के स्तर पर आ गया। इसी तरह निफ्टी में भी 118 अंक की गिरावट रही, ये 23,913.70 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें

1. मुनाफावसूली का दबाव

हाल के दिनों में बाजार लगातार तेजी में था और सेंसेक्स-निफ्टी दो महीने के उच्च स्तर तक पहुंच गए थे। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार को समर्थन मिला था, लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों को सतर्क कर दिया। इसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी।

2. F&O एक्सपायरी का असर

महीने की डेरिवेटिव एक्सपायरी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ गया। निफ्टी और कई प्रमुख स्टॉक्स के फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी के चलते ट्रेडर्स की गतिविधियां तेज रहीं।

3. तकनीकी स्तरों पर दबाव

विश्लेषकों के मुताबिक निफ्टी के लिए 24,100 के ऊपर बने रहना जरूरी था। इसके नीचे आने से बिकवाली का दबाव बढ़ गया। अब 23,800 के आसपास अगला सपोर्ट देखा जा रहा है, जबकि ऊपर की ओर 24,200–24,400 का स्तर अहम माना जा रहा है।

Exit mobile version