DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पार्षद दिलीप दास पर पत्नी ने लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कोरबा । कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद और भाजपा नेता दिलीप दास लगातार विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां बीते लगभग 4 माह पूर्व एक एसईसीएल कर्मी की मां ने पार्षद दिलीप दास द्वारा अपने बेटे को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कुसमुंडा थाने में की थी, वहीं 31 दिसम्बर 2025 को पार्षद दिलीप दास की पत्नी श्रीमती सुष्मिता दास क्वाटर नंबर बी-209, आदर्श नगर कुसमुंडा जिला कोरबा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपने पति के खिलाफ मारपीट एवं प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत एसपी से की और अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग के साथ न्याय की गुहार लगाई। महिला का कहना है कि उनके पति दिलीप दास का किसी और युवती से अफेयर चल रहा है। इसके अलावा वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। थाने में भी कई बार शिकायत की गई है, परंतु पति दिलीप दास की भाजपा में बड़े नेताओं तक पहुंच होने की वजह से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सुष्मिता दास ने एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि विवाह के कुछ वर्षों तक हमारा दाम्पत्य जीवन अच्छा चल रहा था लेकिन समय बितने के बाद उसके द्वारा गाली-गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी तथा दहज की मांग कर प्रताड़ित करना उसका रोज का खेल हो गया है। महिला के साथ अफेयर का विरोध करने पर उसके एवं कथित महिला के साथ मारपीट की जाती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति दिलीप दास द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से मैं मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान हो गई हूं और दिलीप दास के खिलाफ एफआईआर की मांग करती हूं।

इस संबंध में दिलीप दास से भी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाईल नंबर 90984-23560 में सम्पर्क नहीं हो सका और कई बार ट्राई करने के बाद भी नंबर नहीं लगा।

Exit mobile version