DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

उद्योग मंत्री लखन के निवास पर जमकर उड़े रंग गुलाल: सभी को दी शुभकामनाएं


कोरबा। कोरबा विधायक एवं प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के निवास स्थान कोहढिय़ा में जमकर होली खेली गई। सुबह से लोग अपने मंत्री को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे और दोपहर समाचार लिखे जाने तक होली का रंग और गुलाल यहां उड़ रहे थे। लखनलाल देवांगन आगंतुक सभी लोगों का अभिवादन करते हुए तिलक लगाकर शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। सभी वर्ग के लोग यहां होली खेलने पहुंचे थे और सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

Exit mobile version