DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

सभी स्वस्थ रहें, की कामना के साथ आयुर्वेद सदन पंचकर्म चिकित्सालय परिवार में उदीयमान सूर्य को दिया अर्ध्य

कोरबा। आज प्रात:उदीयमान सूर्य को अध्र्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया । कोरबा के स्वास्थ्य के क्षेत्र में जीवन रेखा माना जाने वाला पंचकर्म चिकित्सालय टीपी नगर कोरबा परिवार ने भी विश्व कल्याण की भावना के साथ सभी स्वस्थ रहें, सभी समृद्ध हों, छठी मैय्या सभी की मंगल कामनाएं पूर्ण करें, की कामना के साथ उदीयमान सूरज को अध्र्य दिया। आयुर्वेद सदन पंचकर्म चिकित्सालय की डायरेक्टर एवं लब्ध प्रतिष्ठित पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि सूर्य षष्ठी का महापर्व का सिर्फ आध्यात्मिक महत्व ही नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी छठ महापर्व का विशेष महत्व है और यह आध्यात्म के साथ वैज्ञानिक परख भी हैं।

डॉ. मनीषा सिंह ने बताया कि छठी मैय्या और सूर्य देवता की पूजा मायने प्रकृति की पूजा होती है और सूर्य ऊर्जा का स्रोत माने गये हैं और चर-अचर को जीवन देने वाले सूर्य की उपासना से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है। उगते सूरज के समय निकलने वाली किरण हमें निरोगी काया देती है। छठ व्रत उपवास और सूर्य उपासना का संगम है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मद्द करता है।

जब हम छठ व्रत के दौरान उपवास, सूर्य स्नान और सात्विक तथा प्राकृतिक खान-पान करते है तो यह प्राकृतिक ढंग से हमारे शरीर को डिटॉक्स करता है और हमारे शरीर को लाभ मिलता है।

पूर्वजों की बनाई परंपरा आज भी प्रासंगिक

हम आज भले ही भौतिक युग में जी रहे हैं और भागदौड़ की जिंदगी में इतने व्यस्त हो गये हैं कि हम स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाते। सनातनकाल से चले आ रहे पर्व जहां हमें परंपरा को अक्षुण्ण बनाने का संदेश देते है, वहीं पर्व में हम स्वयं के लिए तथा परिवार के लिए समय निकाल पाते हैं और इससे रिश्ता मजबूत भी होता है। पर्व में जीने की कला भी सिखाते हैं। उपासना से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। छठ पर्व में सूर्य स्नान सनातन परंपरा को निर्वन करने की सीख देता है और उदीयमान सूर्य स्नान हमें लंबी आयु का वरदान देता है। वैसे तो हमें 365 दिन सूर्य स्नान करना चाहिए, इससे हमें निरोगी काया और शरीर को इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ाता है। सनातन परंपरा से हमारी जीवन शैली अनुशासित भी बनती है।

Exit mobile version