DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

जांजगीर चांपा में अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार:18 लीटर महुआ और 10 पाव देसी शराब जब्त, पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से 18 लीटर महुआ शराब और 10 पाव देसी प्लेन शराब बरामद की गई। यह मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोटमीसोनार में कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की और महिला के कब्जे से शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने के बर्तन भी जब्त किए गए हैं।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version