अब रक्तदान करने महिलाएं भी आने लगी हैं आगे

बालकोनगर । निशा आज कुछ अच्छा करते हैं , तुम्हारी बेटी शुभी का बर्थडे है। कोरबा बालको नगर अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्ष ममता गोयल, ललिता अग्रवाल, उषा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, निशा अग्रवाल और शुभी अग्रवाल एक गाड़ी में सवार होकर निकले पड़े। कुछ अच्छा करने की सोच …इन लोगों को एक नया अध्याय लिखने की ओर प्रेरित कर रहा था। वो कहते हैं ना… जहां चाह -वहां राह… मिल ही जाती है। ये चाहते तो शुभी का जन्मदिन किसी रेस्टोरेंट में मना सकते थे, तभी शुभी जो कि अपना 18 वां जन्मदिन मनाने निकली थी, उसने बोला- मुझे आज रक्तदान करना है और मैं रक्तदान करके अपना जन्मदिन मनाऊंगी… फिर क्या था…पहले से ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी ममता गोयल, निशा अग्रवाल सहित सभी ने एकस्वर में फैसला किया कि आज रक्तदान करके कुछ अच्छा करते हैं और सभी कोरबा के बिलासा ब्लड सेंटर पहुंचे और सभी ने रक्तदान किया। इसके बाद सभी फैसला किया कि हम हर अच्छे अवसर पर हमेशा रक्तदान करेंगे और लोगों को प्रेरित भी करेंगे। अग्रवाल महिला सम्मेलन बालको की अध्यक्ष ममता गोयल ने इसे अभूतपूर्व और स्मणीय दिन बताया और कहा-जल्दी ही बालको नगर में रक्तदान शिविर लगाने के लिए पुरजोर प्रयास करूंगी। ललिता अग्रवाल का कहना है मेरी बहुत दिनों की इच्छा थी रक्तदान करने की, जो आज पूरी हुई। निशा अग्रवाल जो कि अपने अग्रवाल समाज बालको नगर के अंगदान विंग की प्रमुख हैं, वो पहले भी रक्तदान कर चुकी हंै और लगातार लोगों की मदद हेतु प्रयासरत रहती है। पूजा अग्रवाल का कहना है- जैसे मेरा सपना पूरा हुआ है क्योंकि आज तक रक्तदान को सुनती थी, आज मैंने खुद रक्तदान किया, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचेगी। सबसे विशेष रक्तदान था शुभी का, जिसका आज जन्मदिन था। उसका कहना है- यू ट्यूब सहित सोशल मीडिया में रक्तदान से जुड़ी खबर मुझे काफी अच्छी लगते है और मैं आज से हर 100 दिन में रक्तदान करूंगी। उषा अग्रवाल ने आज के दिन को सार्थक बताया क्योंकि हम लोग जन्मदिन में पार्टी तो रोज करते हैं, लेकिन आज के दिन को हमने पीडि़त मानवता की सेवा के लिए समर्पित किया है। नारी शक्ति के बड़े कार्यों के बहुत सारे उदाहरण होंगे। आज इन महिलाओं द्वारा खुद जाकर रक्तदान करना अपने आप में एक आदर्श समाजसेवा का अनुपम उदाहरण है।
