DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महिलाओं को अक्षर ज्ञान से शिक्षा की अलख जगाई

कोरबा/चैतमा। अक्षर ज्ञान की जानकारी देते हुए। चैतमा | ग्राम पंचायत साजाबहरी में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल चैतमा की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने उल्लास नवभारत साक्षरता से असाक्षर महिलाओं को अक्षर ज्ञान से शिक्षा की अलख जगाई। साजाबहरी में एनएसएस के स्वयंसेवक मनोरमा, रीमा, रजकम्मा मदनपुर में नीलम, चैतमा में सुष्मिता कंवर, ज्योति देवांगन, राधिका, रश्मि, पायल, दीपा ने अक्षर ज्ञान से महिलाओं को शिक्षा की जानकारी दी। कुटेलामुड़ा, पटपरा, ईरफ गोपालपुर में भी स्वयंसेवकों ने उल्लास नवभारत साक्षरता अक्षर ज्ञान से महिलाओं को शिक्षा हासिल करने प्रेरित किया।

Exit mobile version