DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

तमिलनाडु से छुड़ाए श्रमिक पहुंचे, बसों से रवाना हुए गांव

जांजगीर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक और उनके परिवारजन सुरक्षित बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम स्टेशन पहुंची। टीम ने सभी श्रमिकों से मुलाकात की और हालचाल जाना। श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया कि सुरक्षित घर वापसी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गईं। सभी श्रमिकों को भोजन कराया गया। इसके बाद गृह ग्राम तक पहुंचाने के लिए विशेष बस सुविधा दी गई।

Exit mobile version