मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपु ,एजेंसी। विश्व एड्स दिवस पर एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह पखवाड़ा 1 दिसंबर से 15 दिसम्बर तक चलेगा, जिसमें लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए।
इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स ने नुक्कड़ नाटक किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एड्स दिवस के अवसर पर एआरटी (एंटी रिर्टोवायरल थैरेपी सेंटर) खोलने की घोषणा भी की।
