DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

PM मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम:जर्सी गिफ्ट की, प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं, 2 नवंबर को विमेंस वर्ल्ड कप जीता था

नई दिल्ली,एजेंसी। पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। टीम की खिलाड़ियों ने PM मोदी को स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने साइन किए थे।

भारतीय टीम के साथ BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद हे। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने वाली प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं।

भारतीय टीम ने 2 नवंबर को DY पाटील स्टेडियम में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर विमेंस वर्ल्ड कप जीता था।

PM मोदी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना।

PM मोदी के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना।

प्रधानमंत्री मोदी को नमो-1 नाम की जर्सी गिफ्ट करती भारतीय टीम।

PM को ट्रॉफी भेंट करती भारतीय महिला क्रिकेट टीम।

Exit mobile version