DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में चतुर्थी पर की गई माँ कुष्माण्डा देवी के रूप में पूजा अर्चना

कोरबा। विश्व कल्याण की भावना को लेकर माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में रोजाना ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। यह नवरात्रि दस दिन की है और आज और कल चतुर्थी पर माँ कुष्माण्डा देवी के रूप में माँ सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मनोभाव के रूप में पूजा अर्चना की। सुबह से शाम तक लोगों का तांता यहां लगा रहा।


मालपुआ, फल का भोग लगाया पाण्डेय परिवार ने
माँ कुष्माण्डा देवी को मालपुआ और फल अति पसंद है। आज दोपहर 12.00 बजे माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के प्रबंधक एवं पुजारी नमन पाण्डेय ने सपरिवार मातारानी को मालपुआ और फल का भोग लगा कर आशीर्वाद लिया और कोरबा सहित समस्त जगत के चर-अचर के लिए आशीर्वाद मांगा।
माँ का सजा दरबार बुला रहा श्रद्धालुओं को


नवरात्रि में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर को प्रबंधन द्वारा सजाया गया है। बाजार भी सजधज कर आकर्षित कर रहा है और रात्रि को यहां का नजारा देखते ही बन रहा है। रात्रि को यहां का सजा दरबार श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहा है।
माँ के दरबार में जीवन की असीम शांति


माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय ने कहा कि माँ सर्वमंगला देवी चमत्कारी एवं सर्व मंगलकामना की देवी हैं। उनके दरबार में असीम शांति की अनुभूति होती है और जीवन में शांति, समृद्धि के द्वार खोलती है। रात्रि में यहां का अद्भूत नजारा लोगों को जहां रोमांचित करता है, वहीं आत्मसंतुष्टि भी मिलती है।
कल माँ स्कंदमाता की पूजा
शनिवार पंचमी को माँ सर्वमंगला देवी की पूजा स्कंदमाता के रूप में होगी। माता स्कंददेवी को भोग केला एवं अन्य फल अति पसंद हैं। स्कंदमाता के रूप में माँ सर्वमंगलादेवी की पूजा अर्चना करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और शरीर के सभी विकार नष्ट होते हैं। कल पंचमी होने के कारण माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी होगी।

Exit mobile version