
कोरबा। सिख समाज के प्रथमेश गुरूनानक देव की जयंती पर सिख समाज कल 15 नवंबर को प्रकाश पर्व मनायेगा। इसके पूर्व समाज के हजारों लोगों ने गुरूनानक देव महाराज की भव्य झांकी निकाली और टी.पी. नगर चौक में सिख समाज के युवाओं ने हैरत अंगेज कारनामा दिखाया, जिसे देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लिया। इतवारी बाजार गुरूद्धारा से रैली प्रारंभ हुई और टीपी नगर स्थित गुरूद्धारा में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन की अगुवानी पंचप्यारों ने किया। कई जगह समाज के लोगों ने सेवा स्टॉल लगाया था, जहां पर उन्होंने पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की थी। कल सिख समाज द्वारा प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा। दोपहर को लंगर का भी आयोजन किया जायेगा।
