DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

आप शिक्षा जगत में प्रवेश कर रहे हैं, समाज के बीच इस संस्था की गरिमा आप में झलकनी चाहिए : डॉ प्रशांत बोपापुरकर

कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के डीएलएड द्वितीय वर्ष के दस दिवसीय संपर्क कक्षा सह प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित

कोरबा। शुक्रवार को कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के डीएलएड द्वितीय वर्ष के दस दिवसीय संपर्क कक्षा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया था। अंतिम दिवस के इस अवसर के मुख्य अतिथि रहे प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने प्रशिक्षार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि आप यहां से एक अच्छे शिक्षक बनकर निकलें। शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है, इसलिए स्वयं अपनी समस्याओं को सजगता के साथ सामने रखना सीखें।

उच्च शिक्षा में जिले की इस सबसे पुरानी संस्था की गरिमा आप में झलकनी चाहिए। आप सभी शिक्षा जगत में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए अपना व्यक्तित्व खुला, सहज सरल रखें, ताकि विद्यार्थी आपसे खुलकर अपनी जिज्ञासाएं साझा करें। डीएलएड प्रभारी एवं शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुलदीप ने कहा कि आपके कंधों पर हमारा भविष्य है, जो आपने सीखा, उसका सदुपयोग समाज को सुशिक्षित करने के लिए करें।

Exit mobile version