DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कांकेर में 6.5 लाख के नकली नोटों साथ पकड़ाया युवक:नशे और कर्ज में डूबा, घर में ही छापने लगा 500-500 के जाली नोट

कांकेर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नशे और कर्ज में डूबा युवक घर में ही नकली नोट छापने लगा। पुलिस ने लगभग 6.5 लाख के नकली नोटों के साथ आरोपी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने 500-500 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने नकली नोट छापने की साजिश रची। किसी ने सूचना दी कि बस स्टैंड पर युवक नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है आरोपी के पहले भी मार्केट में नकली नोट खपाने की आशंका है। उसने अब तक कितने नकली नोट मार्केट में खपाए हैं? उसके साथ और कौन-कौन शामिल है? इसकी जांच की जा रही है। आरोपी यह काम पिछले 5-6 महीनों से कर रहा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कांकेर में नकली नोट छापने वाले आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस ने नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त किए।

500-500 रुपए के लगभग 6.5 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपए के कई नकली नोट बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लिए उसने नकली नोट छापने की योजना बनाई थी। वह पिछले 5 से 6 महीने से घर पर ही प्रिंटर और स्कैनर की मदद से इन नोटों को छापता था।

कांकेर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर दी मामले की जानकारी।

आरोपी के घर से प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर जब्त

पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर नकली नोट छापने में इस्तेमाल किए गए प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इस गिरोह में कोई और भी शामिल है।

साथ ही एक्सपर्ट के जरिए ये भी पता लगाएंगे कि आरोपी असली नोटों की सेक्युरिटी लेवल तक कितना आगे बढ़ गया था। पुलिस आरोपी से ये पता लगाने में जुटी है कि इन नकली नोटों को वो कहां खपाने जा रहा था। इसके पीछे क्या किसी गिरोह का हाथ है।

फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कांकेर पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version