DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

शराब के लिए 500 रुपए नहीं दिए तो युवक से की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगने और मना करने पर युवक के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने वाले युवक को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दुर्गेश उर्फ लतेल चौहान, 26 वर्ष, वार्ड क्रमांक 04 का रहने वाला है। प्रार्थी विष्णु साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।विष्णु ने बताया कि 6 सितंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे वह किसान बीज भंडार दुकान के पीछे गोदाम की ओर से घर जा रहा था। रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और शराब पीने के लिए जबरन 500 रुपए मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी।पीड़ित जब घर की ओर भागा तो आरोपी पीछा करते हुए उसके घर के सामने पहुंच गया और वहां भी मारपीट की। शोर सुनकर उसकी पत्नी पुष्पा साहू और पड़ोसी शोभा साहू मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव किया।रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 379/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रार्थी का मेडिकल परीक्षण कराया, घटनास्थल का निरीक्षण किया और गवाहों के बयान लिए।विवेचना में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को 7 सितंबर को सुबह 11.20 बजे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version