DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

11 जनवरी को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन:प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा होंगे शामिल

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होगा सम्मेलन
कोरबा।
11 जनवरी रविवार को दोपहर 1.00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर कोरबा में युवा कांग्रेस शहर का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा शामिल होंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में होने वाला सम्मेलन में पीसीसी सचिव विकास सिंह की भी उपस्थिति होगी। जिला युवा कांग्रेस कोरबा शहर अध्यक्ष राकेश पंकज ने युवा कांग्रेस के सभी प्रदेश, जिला, ब्लाक एवं वार्ड स्तरीय सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है और कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो कर सम्मेलन को सफल बनाएं। यह सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version