DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

11KV लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत:कोरबा में बच्चे को बचाने दौड़ा; करंट लगने से गई जान

कोरबा । कोरबा में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मानिकपुर क्षेत्र में 11 साल का बच्चा वीरेंद्र यादव खेलते समय 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन को टच कर गया। उसे बचाने के लिए रितेश मनहर (24) दौड़ा।

रितेश ने त्रिमूर्ति मंदिर से एक बांस का डंडा लेकर बच्चे को बचाने का प्रयास किया। भीगे डंडे के कारण रितेश भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा 90 प्रतिशत तक झुलस गया है, उसकी हालत गंभीर है।

मानिकपुर में 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन गिरी हुई थी।

मानिकपुर में 11 केवी हाई वोल्टेज लाइन गिरी हुई थी।

गिरी हुई हाई वोल्टेज लाइन की सूचना नहीं

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि SECL के बिजली विभाग को गिरी हुई हाई वोल्टेज लाइन की सूचना पहले भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वार्ड 33 मानिकपुर के पार्षद नारायण कुर्रे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया और मुआवजे की मांग की।

मृतक रितेश के पिता संतोष मनहर मानिकपुर बस्ती में रहते हैं और न्यू ईयरा पब्लिक स्कूल में बस ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद SECL के बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

करंट की चपेट में आने से रितेश मनहर (24) की मौत हो गई।

SECL ने की मुआवजे की घोषणा

SECL ने मृतक के परिवार को 1 लाख रुपए मुआवजा देने की सहमति दी। इसमें से 25,000 रुपए तत्काल सहायता राशि के रूप में दिए गए। घायल वीरेंद्र के परिवार को भी 25,000 रुपए की तत्काल सहायता दी गई।

Exit mobile version